Subscribe Us

ग्राम पंचायतों को ACS ने दिए सख्त निर्देश

 


ACS की वीडियो कांफ्रेंसिंग दिनांक 1 जून 2022 में दिए गए निर्देश निम्नवत है:

 *1)* डोंगल प्रधान व सचिव के पास ही होने चाहिए।

 *2)* प्रत्येक भुगतान ग्राम सचिवालय के कंप्यूटर से सुनिश्चित हो।

 *3)* जीपीडीपी कार्ययोजना 120% से अधिक न हो।

 *4)* SLWM कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण कराए जाय।

 *5)* प्रत्येक कार्य की अनिवार्य MB हो।

 *6)* ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना की प्रस्तुतिकरण सोमवार से होगा।सभी लोग इसकी तैयारी कर ले। 

*7)* सफाई कर्मी का प्रभावशाली तरीके से slwm प्रोजेक्ट में सहयोग लिया जाय।

 *8)* पंचायत सहायक व केयर टेकर का समय से भुगतान किया जाय। कानपुर देहात के प्रकरण को इस संबंध में उद्धरित किया गया।

 *9)* एलईडी लाइट का कार्य जून तक पूर्ण करा ले अन्यथा केंद्रीकृत आपूर्ति पर विचार होगा।

 *10)* अमृत सरोवर प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्मित कराया जायेगा। 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण होना है। वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण करा ले। नरेगा योजना में बने तालाबों में इनलेट अवश्य बना ले। गंदे नाले का पानी अमृत सरोवर में न जाय।

 *11)* सामुदायिक शौचालय नियमित समय से खुले व उसका प्रयोग सुनिश्चित कराए। बिना कार्य पूर्ण कराए सामुदायिक शौचालय को हैंडओवर न किया जाय तथा ऐसे प्रकरणों में भुगतान कदापि केयर टेकर को न किया जाय।

 *12)* ग्राम सचिवालय को सचिवालय के रूप में प्रयोग होना चाहिए। डोंगल द्वारा भुगतान की पुष्टि हेतु निदेशालय स्तर पर बने लिंक के माध्यम से शिकायत आमंत्रित की जा रही है। आप सचेत हो जाय तथा भुगतान ग्राम सचिवालय के कंप्यूटर से ही सुनिश्चित कराए।

 *13)* कलस्टर मुख्यालय के अनुसार सचिव की तैनाती की जाय तथा कलस्टर मुख्यालय की ग्राम पंचायत में सचिव की उपस्थिति सुनिश्चित कराए।

.......आप समस्त एडीओ पंचायत तथा  दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराए।


Admission

12/admission/slide-posts